अपने Mac और iPhone या iPad के बीच पॉडकास्ट सिंक करें
आप अपने Mac पर मौजूद सभी पॉडकास्ट या पॉडकास्ट का एक संग्रह अपने डिवाइस पर सिंक कर सकते हैं।
अपना Mac और अपने डिवाइस सिंक करने के लिए अवलोकन देखें।
नोट : यदि आपके पास iPod classic, iPod nano या iPod shuffle है, तो उनमें पॉडकास्ट और अन्य कॉन्टेंट जोड़ने के लिए अपना डिवाइस अपने Mac के साथ सिंक करना होगा।
अपने डिवाइस पर पॉडकास्ट सिंक करें
अपने डिवाइस को अपने Mac से कनेक्ट करें।
आप अपने डिवाइस को USB या USB-C केबल का उपयोग करके या वाई-फ़ाई कनेक्शन का उपयोग करके कनेक्ट कर सकते हैं। वाई-फ़ाई सिंकिंग चालू करने के लिए कॉन्टेंट को अपने Mac और iPhone या iPad के बीच वाई-फ़ाई पर सिंक करें देखें।
अपने Mac के Finder में
Finder साइडबार में डिवाइस चुनें।
यदि आप अपना डिवाइस USB केबल का उपयोग करते हुए अपने Mac के साथ कनेक्ट करते हैं और Finder साइडबार में डिवाइस नहीं देखते हैं, तो सिंकिंग करने पर यदि आपका डिवाइस साइडबार में नहीं दिखाई देता है देखें।
बटन बार में पॉडकास्ट चुनें।
अपने पॉडकास्ट का सिंकिंग चालू करने के लिए “[डिवाइस नाम] पर पॉडकास्ट सिंक करें” चेकबॉक्स चुनें।
चेकबॉक्स चुना जाने पर आपके सभी पॉडकास्ट को आपके डिवाइस पर ट्रांसफ़र करने के लिए सिंकिंग सेट किया जाता है।
पॉडकास्ट का संग्रह सिंक करने के लिए “ऑटोमैटिकली कॉपी करें” चेकबॉक्स चुनें, मेनू से सबसे हालिया, सबसे हालिया न चलाए गए या सबसे हालिया नए पॉडकास्ट की संख्या चुनें; फिर एपिसोड मेनू से सभी पॉडकास्ट या चयनित पॉडकास्ट शामिल करने के लिए चुनें।
पॉडकास्ट सूची में वांछित एकल पॉडकास्ट सिंक करने के लिए उनके चेकबॉक्स चुनें। ऐसे किसी भी पॉडकास्ट को जिसे आप सिंक करना नहीं चाहते हैं, उसके चेकबॉक्स का चयन हटाएँ।
अपने कॉन्टेंट को पॉडकास्ट या गीतसूची के अनुसार श्रेणी में व्यवस्थित देखने के लिए पॉडकास्ट या गीतसूची पर क्लिक करें।
जब आप सिंक करने को तैयार हो जाएं, अप्लाइ पर क्लिक करें।
जब भी आप अपने Mac और अपने डिवाइस को कनेक्ट करें, तो आप उन्हें ऑटोमैटिकली सिंक करना चुन सकते हैं। ऑटोमैटिक सिंकिंग चालू करने के लिए बटन बार में “सामान्य” को चुनें, फिर “इस [डिवाइस] के कनेक्ट होने पर ऑटोमैटिकली सिंक करें” को चुनें।
अपने Mac से अपना डिवाइस डिस्कनेक्ट करने से पहले Finder साइडबार में “बाहर निकालें” बटन पर क्लिक करें।
अपने डिवाइस से ऑटोमैटिकली सिंक किए पॉडकास्ट को हटाएँ।
अपने Mac और डिवाइस से अवांछित पॉडकास्ट को हटाने के लिए अपने Mac से पॉडकास्ट को डिलीट करें और अपने डिवाइस को सिंक करें।
पॉडकास्ट को अपने Mac पर बनाए रखते हुए इसे केवल अपने डिवाइस से हटाने के लिए इन चरणों का पालन करें :
अपने डिवाइस को अपने Mac से कनेक्ट करें।
आप अपने डिवाइस को USB या USB-C केबल का उपयोग करके या वाई-फ़ाई कनेक्शन का उपयोग करके कनेक्ट कर सकते हैं। वाई-फ़ाई सिंकिंग चालू करने के लिए कॉन्टेंट को अपने Mac और iPhone या iPad के बीच वाई-फ़ाई पर सिंक करें देखें।
अपने Mac पर Finder में
साइडबार में अपना डिवाइस चुनें, फिर बटन बार में पॉडकास्ट चुनें।
पॉडकास्ट सूची में आप जिस पॉडकास्ट का हटाया जाना चाहते हैं, उसके चेकबॉक्स का चयन हटाएँ।
अपने Mac को डिवाइस के साथ सिंक करें।
चेतावनी : यदि आप अपने Mac से ऑटोमैटिकली सिंक किया गया आइटम डिलीट करते हैं, तो डिलीट किया गया आइटम अगली बार आपके सिंक करने पर आपके डिवाइस से हट जाता है।
अपने Mac से अपना डिवाइस डिस्कनेक्ट करने से पहले Finder साइडबार में “बाहर निकालें” बटन पर क्लिक करें।